अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव 16 नवंबर/अवैध रूप से शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन मदिरा मात्रा 1.800 बल्क लीटर कीमती 800 रूपये, बिक्री रकम 850 रूपये एवं जुपीटर स्कुटी किमती 50,000 रूपये जप्त किया गया जप्त।

           पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत 14.112025 को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर घटना स्थल बायपास मुरूम खदान के पास लखोली में आरोपी देवेन्द्र साहू पिता अलख राम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन दुर्गा चौक लखोली थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगाव (छ0ग0) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन मदिरा मात्रा 1.800 बल्क लीटर कीमती 800 रूपये, बिक्री रकम 850 रूपये एवं जुपीटर स्कुटी क्रमंाक सी0जी0 08 ए0पी0-4598 किमती 50,000 रूपये जप्त कर आरोपी के खिलॉफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर अप0क्र0 693/25 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट पंजीबद्व किया गया। आगे भी अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

           उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि0 गणेश चौहान, आरक्षे प्रयंश सिंह एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।