
राजनांदगांव 7 जुलाई। शासन की मंशानुरूप शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गई है और वर्तमान में सफाई जारी है। लगातार बारिश होने से आज सुबह निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा पानी भरान क्षेत्रों में बसंतपुर जिला चिकित्सालय, इंदिरा नगर, नंदई, लखोली, जनता कालोनी सहित शहर में भ्रमण किए एवं शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्र के नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर नालो में फसे कचरे निकालने तथा पानी भरान क्षेत्र से कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी के निर्देश दिए। तथा आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने ममता नगर अण्डर ब्रिज में लगे सम्पवेल का निरीक्षण कर नियमित रूप से पंप चालू रख ब्रिज से पानी निकासी कराने कहा तथा आपातकाल स्थिति के लिए अतिरिक्त पंप रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ्डो में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाये। सभी वार्डो में नियमित रूप से साफ सफाई कर कचरा उठाया जाये। सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में पानी भरान क्षेत्र को चिन्हांकित कर उच्च अधिकारी को अवगत कराएं, जिससे आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी तकनीकि अधिकारियों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड का निरीक्षण कर पानी भरान होने पर जे.सी.बी व अन्य संसाधन से पानी निकासी कर तत्काल निराकरण करे।
