शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का अभियान जारी, दो सामाजिकतत्वों को किया गिरफ्तार….

डोंगरगढ़। 15 जुलाई। शहर में अपराधों के रोकथाम हेतु लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की रही है। जिसके तहत शहर में शांतिभंग होने की अंदेशा पर 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

               थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु एवं शहर में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने हेतु अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत 15.07.2025 को थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 02 व्यक्ति के विरूद्ध संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर धारा- 170, 125, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

प्रतिबंधित किये गये अनावेदक-

01. नवीन शेण्डे पिता ज्ञानदास उम्र- 25 साल निवासी वार्ड न0- 09, संजय नगर, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

02. खेमचंद पाटिला पिता बुआ राम पाटिला उम्र-  39 साल निवासी ग्राम मुसराखुर्द थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0

Advertisement Carousel
>