अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

राजनंदगांव 18 अगस्त । असामाजिक तत्वों गुुण्डा बदमाश, अवैध शराब/गांजा बिक्री- परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी चिखली द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप मे दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 562 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 6300 रुपए, बिक्री की रकम 16700 रुपए साथ ही गांजा तौलने में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन कीमती 580 रुपए, तीन नग चिलम जुमला कीमती 23580 रुपए को जप्त किया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18.08.25 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रामनगर मदरसा रोड स्थित मकान में सिमरन खान नामक महिला अपनी सहयोगी गिरजा जंघेल नामक महिला के साथ मिलकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बेच रही है। सूचना मिलने पर आरोपियों के मकान को चारों तरफ से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। आरोपियों का कृत्य धारा 20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक इब्राहिम खान, म.प्र.आर वंदना पटले, महिला प्रधान आरक्षक धनसिर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र रामटेक, आरक्षक मनोज जैन, मिर्जा असलम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।