आरएलएम के 43 मास्टर ट्रेनर्स बस्तर रवाना……

राजनांदगांव 20 फरवरी 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कार्यरत 43 मास्टर ट्रेनरों को बस्तर जिले में खान-पान, पोषण, स्वास्थ एवं स्वछता विषय पर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया गया। बस्तर में समृद्ध बिहान एवं स्वाभिमान परियोजना अंतर्गत मोचो मानगुन एवं आमचो बासुल जैसे पद्धतियों को सीखकर मास्टर ट्रेनर राजनांदगांव जिले में एफएनएचडब्ल्यू, जेंडर, सामाजिक समावेशन एवं पोट्ठ लईका अभियान में बेहतर कार्य कर सकेंगे।