गणेश शंकर मिश्रा बने नीतिआयोग के उपाध्यक्ष…..

26 फरवरी 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेवानिवृत्ति वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा  को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाना प्रशासनिक हल्को में निर्णायक एवं दूरदर्शी कदम माना जा रहा है सरकार नीति आयोग को राज्य के विकास एजेंडे के केंद्र में लाना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में मिश्रा राज्य के प्रमुख विकास संकेतकों पर सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे यह व्यवस्था नीति निर्माण और क्रियान्वयन के बीच अंतर कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसे राज्य सरकार के अंजोर छत्तीसगढ़ विजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 लक्ष्य से भी जोड़ा जा रहा है।

गणेश शंकर मिश्रा राजनांदगांव जिले में कलेक्टर रह चुके हैं जहां उन्होंने स्वच्छता एवं बाल विवाह जैसे मुद्दों पर उत्कृष्ट कार्य किया है साथ ही बस्तर कलेक्टर रहने के दौरान उनके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर को गांधी सेवा सदन के रूप में विकसित कर प्रशासन को जानता के लिए अधिक सुलभ और संवेदनशील बनाने का प्रयास किया।

श्री मिश्रा की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ की विकास रणनीति को प्रशासनिक अनुभव और संस्थागत ताकत देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है जो राज्य को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में मजबूत योगदानकर्ता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।