राजनांदगांव। स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज यहां कहा कि मोहड़ में गोलीकांड पहली और आखिरी बार है, जिनके खिलाफ शिकायत है, वो अब यहां नहीं रहेंगे।
नीर और नारी जलयात्रा के प्रथम चरण के समापन अवसर पर राजनांदगांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया द्वारा मोहड़ में गोलीकांड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिनके खिलाफ भी यह शिकायत है, वे अब यहां नहीं रहेंगे। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि पदमश्री फुलबासन यादव द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों में जागरूकता लाने 90 दिन की नीर और नारी जल यात्रा निकाली गई थी, जिसका आज राजनांदगांव में समापन हुआ। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण देश की सबसे बड़ी चुनौती है। छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में भी पहले पानी 30-40 फीट में मिल जाता था। आज 100-200 फीट में भी नहीं मिल रहा है। गर्मी में पानी का संकट गहरा जाता है। छोटे-छोटे स्ट्रक्चर का निर्माण कर जल संचय किया जा सकता है।