छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालक हॉकी टीम हेतू चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन.

राजनांदगांव। ’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ की सब जूनियर बालक हॉकी टीम हेतु एक दिवसीय चयन स्पर्धा विगत दिवस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव मे “छत्तीसगढ़ हॉकी” के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित कि गई । जिसमें छत्तीसगढ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिले एवं संस्थानों से कुल 115 बालक हॉकी खिलाडियों ने भाग लिया।

’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की अगामी 28 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है।

इस हेतु राज्य की टीम के संभावित खिलाड़ियो का चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाडियो का चयन किया गया है। चयन पश्चात् 30 संभावित सब जूनियर बालक हॉकी खिलाडियो का प्रशिक्षण शिविर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगंव में आयोजित किया जा रहा है। नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच 28 जुलाई को गोवा हॉकी के साथ खेलेगी।

उक्त चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, एन आई एस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव,साई के हॉकी कोच परमजीत सिंह, जंहागिर खान हॉकी दुर्ग के सचिव, शकील अहमद (खेलो इंडिया सेंटर कोच )रायपुर हॉकी अकादमी के वरिष्ठ हॉकी कोच रश्मि सांध्य एक्का, प्रहलाद तांडी, विष्णु यादव ,खेलो इंडिया सेन्टर बस्तर के कोच कार्तिक यादव,आदि उपस्थित थें।