छत्तीसगढ रजत महोत्सव, नगर निगम के चौपाटी में छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार का हुआ भव्य आयोजन….

राजनांदगांव 31 अगस्त। छत्तीसगढ प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, इसी कडी में नगर निगम द्वारा आज चौपाटी में छत्तीसगढी व्यंजन तिहार आयोजित किया गया। व्यंजन तिहार में संस्कारधानी के महिला समूह की महिलाओ द्वारा विभिन्न छत्तीगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया गया, जिसका महापौर श्री मधुसूदन यादव ने फिता काटकर शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार अंतर्गत लगे स्टालो का महापौर श्री यादव ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती करूणा यादव सहित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूची सिंह के अलावा निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व महापौर अजीत जैन, सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन तथा निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा और महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यो राजा माखीजा, डीलेश्वर साहू व श्रीमती वर्षा सिन्हा, पार्षद शिव वर्मा, मणीभास्कर गुप्ता, श्रीमती खेमीन यादव,कमलेश बंधे, मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, प्रमोद झंझाडे, श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, संतोष साहू, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, सेवक राम उईके,चन्द्रकृत साहू,पूर्व पार्षद शरद सिन्हा व विजय राय,पूर्व नामाकित पार्षद हकीम खान के साथ अवलोकन कर छत्तीसगढी व्यंजन का लुप्त उठा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ से व्यंजनों के बारे में चर्चा किया।

कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ प्रदेश 25वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके उपलक्ष्य मेें रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ सरकार के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विधाओ, खान पान, तीज त्योहार आदि को जन जन तक पहुचाने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कडी में आज नगर निगम द्वारा छत्तीसगढी व्यंजन तिहार का आयोजन चौपाटी में किया गया जहॉ महिला स्व सहायता समूह की महिलाए छत्तीसगढी व्यंजन चिला, फरा, चौसेला, ठेठरी, खुरमी आदि का स्टाल लगाए है, वही सी मार्ट के द्वारा छत्तीसगढ के खान पान, रागी, मिलेट के अलावा अन्य छत्तीसगढी समानो का स्टाल लगाया गया है। जिसका नागरिको के द्वारा लुप्त उठाया जा रहा है।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने निर्देश के अनुक्रम में महापौर श्री यादव के अध्यक्षता में आज चौपाटी में छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा छत्तीसगढी व्यंजन एवं छत्तीसगढी समानो का स्टाल लगाया गया है। कार्यक्रम में उन्हांेने महापौर श्री यादव सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिको का स्वागत करते हुए कहा कि शासन निर्देशानुसार रजत जयंती के अवसर पर और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।

चौपाटी में आयोजित छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह, निगम अध्यक्ष श्री वर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने भी अपने उद्बोधन में रजत जयंती वर्ष की बधाई देते हुए अच्छे आयोजन के लिए नगर निगम की सराहना किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके व दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता मुनेन्द्र साठिया, तिलक राज धु्रव, आयुषी सिंह, श्रीमती रोमाली शेडे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव सह. उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, समयपाल चिराग मेश्राम, शहरी अजीविका मिशन की सीटी मेनेजर सुश्री मोनिका वारडे एवं नगर निगम की टीम की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह की महिलाए एवं नागरिकगण उपस्थित थे।