द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 23 वर्षीय महिला गिरफ्तार…….

राजनंदगांव 18 जुलाई। मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया महिला के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपिया महिला के कब्जे से 06.34 किग्रा मादक पदार्थ व मोबाइल जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू  के नेतृत्व में अवैध रूप से मादक पदार्थ, शराब खरीदी एवं बिक्री करने वाले के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। 18 जुलाई को मुखबीर से सुचना मिली कि एक महिला फरहद चौक में लाल कलर की साडी व एक काला आसमानी कलर बैग रखी हुई है जिसमें गांजा रखकर परिवहन कर बेचने की फिराक में खडी है कि सुचना पर हमराह स्टाप एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही कर मुखबीर के बताए अनुसार पराता हाउस के पास खडी महिला को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में मुखबीर के बताये अनुसार पिटठू बैग काले आसमानी रंग का अमेरिकन टूरिस्टर लिखा हुआ में संदेही के कब्जे से 03 पैकेट भूरा सेलोटेप से बंद पदार्थ मिला। जिसे चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा के रूप पहचान किया। पहचान पष्चात् उक्त मादक पदार्थ का तौल करने पर कुल वजन  6.341 किग्रा पाया बाद गवाहों के समक्ष आरोपिया के पास से बरामद गांजा एवं पूरानी इस्तमाली ओपो कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेश कुमार साहू, सउनि अष्विनी यदु, म.प्र.आर. खुशबू नागवंशी, आर. राजकुमार बंजारा, आर. कमल किशोर यादव, आर.मुकेश सोनवानी म.आर. कुंती कंवर एवं सायबर टीम की संयुक्त भुमिका सराहनीय रही है।