नगर निगम ने किया क्वांर नवरात्रि पर्व के लिए व्यापक व्यवस्था…..

अधिकारियों व कर्मचारियों को आयुक्त ने सौपा दायित्व….

राजनांदगांव 22 सितम्बर। कलेक्टर जिला राजनांदगांव द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुक्रम में 22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पद यात्रियों की सुविधा के लिए बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि क्वांर नवरात्रि मेें पद यात्रियों के लिए शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिए कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा (मो.नं. 70008-62950) को नोडल अधिकारी तथा प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू (मो.नं. 78285-23391) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पद यात्री पंडालो मेे प्रातः 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियोें में टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के लिए उप अधियंताओ की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही तीनो पालियों में साफ साफाई के लिए स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, (मो.नं. 79996-98498) को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्री मार्ग में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व उप अभियंता अशोेक देवांगन (मो.नं. 83597-92380) को सौपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेगे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो में लगाए गए अधिकारी कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जाएंगे, सौपे गए कार्याे का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।