फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक से प्रभावित हुए नागरिक…..

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही नागरिकों को जनमन मासिक पत्रिका और ब्रोसर के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं एवं जिले के विकास कार्यों की झलक से नागरिक प्रभावित हुए। नागरिकों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं को करीब से समझने और उनके लाभ उठाने में मदद मिलती है।

राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया है।