
राजनांदगांव 16 मार्च। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने एवं सुगम आवागमन के लिए नगर निगम द्वारा समय समय पर निरीक्षण कर अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने, नाली के उपर अतिक्रमण करने तथा मलमा रखने वालो को समझाईस देने व हटाने की कार्यवाही निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता सुनियोजित अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। टीम के द्वारा दुकान का समान अंदर रखने, अतिरिक्त लगे शेड हटाने समझाईस दी जा रही है। इसी कडी मेें आज अतिक्रमण दस्ता ममता नगर से मोतीपुर तक अभियान चलाकर ठेला व गुमटी हटाये तथा अतिरिक्त लगे शेड, सिड़ी व चबुतरा जेसीबी से तोडा गया।
यातायात बाधित होने से दुर्घटना की संभावना तथा साफ सफाई में अवरोध को ध्यान में रखकर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिए। निर्देश के

अनुक्रम में अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न स्थानों में निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर अतिक्रमण स्थल मे जाकर हटाने समझाईस देने के साथ साथ नही हटाने पर कार्यवाही कर रही हैै। आज की कार्यवाही में ममता नगर से मोतीपुर तक ठेला खोमचा वालो को हटाने समझाईस देकर चलित ठेला के माध्यम से एक किनारे विक्रय करने तथा हटा लेने समझाईस दिए। इसके अलावा दुकानो में बने अतिरिक्त चबुतरा, दीवाल, टीन शेड जे.सी.बी. के माध्यम से हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम आयुक्त स्वयं उपस्थित रहकर लोगो को समझाईस दिए। उन्होंने कहा कि सुगम आवागमन व शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने में आप सबका सहयोग अपेक्षित है। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी नवरात्रि में पद यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखकर एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये शहर में साफ सफाई रखने व अतिक्रमण मुक्त करने की दृष्टिकोण से ममता नगर से मोतीपुर तक अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया गया। अभियान मेें सहयोग करते हुए कुछ लोगो ने स्वयं से अतिक्रमण हटाया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य स्थानो में भी अतिक्रमण मुक्त करने कार्यवाही की जावेगी। आज के अभियान में उप अभियंता तिलक राज ध्रुव, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी गोस्वामी, प्र.पटवारी मिलीन्द्र रेड्डी व गणेश झा सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।
