महापौर ने किया चिखली स्कूल मैदान का निरीक्षण, खेल-कुद के लिए मैदान में व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश….

राजनांदगांव 6 दिसम्बर। महापौर मधुसूदन यादव वार्ड निरीक्षण की कड़ी में आज चिखली स्कूल मैदान का निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी मृणाल चैबे के साथ निरीक्षण कर खिलाड़ियो से चर्चा कर खेल-कुद के लिए मैदान को ठीक कर अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किए।

निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने महापौर श्री यादव से मैदान की समस्या से अवगत् कराए। महापौर ने मैदान समतलीकरण सहित गेट मरम्मत, बाऊण्ड्रीवाल की पोताई, शौचालय मरम्मत करने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होने कहा कि, चिखली स्कूल बहुत पुरानी स्कूल है, मैदान में चिखली के अलावा शांतिनगर, स्टेशन पारा, ढ़ाबा क्षेत्र के खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करते है। जिसे ध्यान में रखकर मैदान की देखभाल एवं संधारण आवश्यक है। उन्होने मैदान में संचालित आंगनबाड़ी भवन की व्यवस्था की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।