महिला स्व सहायता समूहो की एक दिवसीय कार्यशाला का नगर निगम सभागृह में हुआ आयोजन….

राजनांदगांव 22 जुलाई। महिला सशक्तिकरण के तहत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने जिला शहरी विकास अभिकरण राजनांदगांव द्वारा निगम सभागृह में आज निगम आयुक्त तथा परियोजना अधिकारी अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला राजनांदगांव, खैरागढ-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर के स्व सहायता समूहो की महिलाओ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन की लाभकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में आयुक्त विश्वकर्मा ने अपने संबंधोधन में कहा कि आज की कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य महिलाओ को स्व रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओ के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है, जिसका लाभ कैसे लेना है,मिलेट कैफे का संचालन कैसे करना है आज की कार्यशाला में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह को चलाने के लिए जो आवश्यकताए है उसी पूर्ति करने कार्य करे, समूह की दीदीयो को जागरूक करे, समूह को मजबूती प्रदान करे, तभी आप शासन की बडी बडी योजनाओ का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अवधारणा अनुसार उद्यमियो को बढ़ावा देना एवं स्थानीय बाजार को विकसित करना है।

कार्यशाला में मिलेट योजना के संभाग समन्वयक देवांग शाह ने शासन की योजनाओ के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला समूहो को बताया गया। कार्यशाला में समूह की महिलाए मिलेट कैफे तथा कार्ट योजना का क्रियान्वयन कैसे करना है, उससे क्या लाभ मिलेगा बताया गया, साथ ही किसानो की आय में वृद्धि करने साथी बाजार के बारे में जानकारी दी गयी। साथी बाजार किसानो का सुपर मार्केट है, जहॉ कृषि संबंधी कार्य एवं समाग्री का विक्रय किया जाता है। कार्यशाला में महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान कर रोजगार को बढावा देने के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में सिटी मीशन प्रबंधक मोरीस जार्ज व सुश्री मोनिका वराडे सहित तीनो जिले के महिला स्व सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी।