
राजनांदगांव 11 अक्टूबर । विशेष अभियान के तहत् थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 02 स्थायी वारंटी एवं 09 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। तथा पुलिस द्वारा आगे भी स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु अभियान जारी रहेगा।
निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर पृथक-पृथक टीम गठित कर स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया था। उपरोक्त टीमो द्वारा लंबे अरसे से फरार चल रहे स्थायी वारंटी 01. प्रेमदास मानिकपुरी पिता कमलेश दास मानिकपुरी 2. राजेन्द्र राजपुत पिता स्व0 भगत सिंह राजपुत एवं गिरफ्तारी वारंटी 01. सिद्धार्थ बंसोड़ पिता अशोक बसोड निवासी गौरीनगर राजनांदगांव 02. चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी निवासी राजीवनगर 03. सौरभ मानिकपुरी पिता नावेन्द्र मानिकपुरी निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव 04. मुकेश साहु पिता जानुक साहु निवासी लखोली दुर्गाचौक 05. गौरव यादव पिता दीपक यादव निवासी नदंई राजनांदगांव 06. राजेन्द्र राजपुत पिता स्व0 भगत सिंह राजपुत निवासी ब्राम्हण पारा राजनांदगांव 07. अमन राजपुत पिता रवि राजपुत निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव 08. ईश्वर यादव पिता ओमलाल यादव निवासी नंदई चौक राजनांदगाव 09. चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी निवासी राजीवनगर राजनांदगांव को गिरफ्तार कर स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, मोहसीन खान, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, फागू साहू, भुनेवश्र जायसी एवं म.आर. अनुपमा चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।