
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 6 जनवरी। अंबागढ़ चौकी उपकेंद्र में क्षेत्र की बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए 3.15 MVA क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया तथा 5 MVA के मौजूदा ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट कर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।
इस कार्य पर कुल 1.48 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना से लगभग 13,560 उपभोक्ता तथा 52 ग्राम प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र में लोड संतुलन बेहतर होगा, वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस अवसर पर शिरीष सेलेट (कार्यपालक निदेशक, संचा./संधा, राजनांदगांव क्षेत्र), एम. जामुलकर (कार्यपालक निदेशक, प्रोजेक्ट), शंकेश्वर कंवर (अधीक्षण अभियंता, राजनांदगांव वृत्त), ए. के. रामटेके (कार्यपालन अभियंता, मोहला संभाग) एम.के. साहू (कार्यपालन अभियंता, प्रोजेक्ट), ए.डी. टंडन (कार्यपालन अभियंता, STM डिवीजन, राजनांदगांव), बी. कुर्रे (सहायक अभियंता चौकी), श्रीमती श्वेता वर्मा(सहायक अभियंता, प्रोजेक्ट), दिलीप सोनी (सहायक अभियंता, STM) एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के दिलीप वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष, अनिल माणिकपुरी नगर पंचायत अध्यक्ष, गुलाब गोस्वामी पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश सिंगी जिला प्रवक्ता भाजपा, पवन गुप्ता नगर पंचायत उपाध्यक्ष, विनोद डहरिया पार्षद, ढाल सिंह कौशिक मंड़ल महामंत्री, देव कुम्भकार मंड़ल महामंत्री एवं दिलीप कुम्भकार पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
