सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मृतक की पताशाजी में जुटी पुलिस…

राजनांदगांव 9 मार्च। थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ०ग०) के अपराध कमांक 96/2026 धारा 281,125(ए) बी.एन.एस. के आहत अज्ञात पुरूष उम्र करीब 50 वर्ष जो दिनांक 03.03.2026 को पेंड्री पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के द्वारा दुर्घटना किए जाने तथा आहत अचेत अवस्था में मेडिकल कालेज पेंड्री अस्पताल में भर्ती होने बाबत जरिये फोन से सूचना प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध कर आहत एवं अज्ञात वाहन व चालक का पता तलाश में लिया गया था। घायल

अज्ञात पुरुष का आज दिनांक 09.03.2026 को मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 50 साल का नाम पता तथा वारिसानों का वर्तमान में पता नहीं चल पाया है । कृपया अज्ञात आहत के बारे में दर्ज गुम इंसान हो तो अपने अपने थाना क्षेत्र में पता तलाश कर जानकारी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को सूचित करने का कष्ट करें।