रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड विकास के लिए भूमिपूजन कर लगाए विभिन्न प्रजाति के पौधे….

राजनांदगांव 30 जुलाई। शासन स्वीकृति के तारतम्य में महापौर मधुसूदन यादव ने रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड नं. 25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के प्रारंभ में ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड विकास के लिए स्वीकृति प्रदान किए। जिससे वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है और आज रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड के कलार पारा में रोड निर्माण तथा फल मार्केट में नाली निर्माण करने भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी वार्डो में पार्षद की अनुशंसा अनुसार विकास कार्य कराए जायेगे।

कलार पारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्री यादव एवं सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा सिन्हा के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, श्रीमती केवरा राय, पार्षद कमलेश बंधे, मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्रीमती झामित नदान सेन, श्रीमती अमृता सिन्हा, रवि सिन्हा, श सतीश साहू पूर्व पार्षद राधेश्याम गुप्ता व शरद सिन्हा व विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्रीमती अनिता सोनवानी, कलार समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा, पूर्व निगम सचिव चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी मूलचंद भंसाली व रमेश सोनवानी ने पूजा अर्चना कर विधिवत गैती चलाकर भूमिपूजन किया।

कलार पारा में वृक्षारोपण कर महापौर श्री यादव ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ साथ उसकी देख भाल करना अति आवश्यक है, क्योकि देख रेख से ही पौधे वृक्ष का रूप लेते है। उन्होनें कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। क्योकि आज कल जिस अनुपात में वृक्षो की कटाई हो रही है उस अनुपात में पौधे लगाये नही जा रहे है, पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है।

भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के लक्ष्मी यादव, शिवबालक सिन्हा, सद्दु सिन्हा, भवा सिन्हा, कुसुम सिन्हा, मोती देवांगन, गजेन्द्र सिन्हा, राजू सिन्हा, रामराज यादव, उत्तम यादव, लता सिन्हा, शांति सिन्हा, कोदूराम सिन्हा, गुलशन माखीजा, विनोद रायचा, रवि ठाकुर, मूलचंद देेवांगन, मनोज सिन्हा, नारद सिन्हा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती सहित वार्डवासी उपस्थित थे।