राजनांदगांव 06 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र 23 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं सहित अन्य जानकारी समयावधि में छत्तीसगढ़ शासन, आयुक्त भू-अभिलेख एवं आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग को प्रेषित करने के लिए अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा का दूरभाष क्रमांक 07744-227627 एवं मोबाईल नंबर 7748851177 है।
Views: 7