राजनांदगांव 7 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर एवं जिले की समस्त महिलाओं को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने बधाई संदेश में उन्हानें कहा कि नारी अब अबला न होकर सबला हो गई है। नारी अपने खुद के अस्तित्व को पहचानते हुये चाॅद तारे व मंगल ग्रह को छु रही है। नारी प्रेम ममता व स्नेहिलता से सब को अपना बना लेती है। इससे यह संसार सुदर लगने लगा है। उन्होने कहा कि इस धरती को स्वर्ग से सुंदर बनाने का जिम्मा महिलाओं का है। आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओ की शक्ति में इजाफा करने वाला, सम्बल प्रदान करने वाला और सम्मान देने वाला है। जिसे समस्त महिलाओं ने अपने हक हुनर और नारीत्व गरिमा के बल पर हासिल किया है। जो सबके लिये खुशिया लेकर आया है। डाॅ. रमन सिंह, संतोष पाण्डे एवं मधुसूदन यादव ने पुनः समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईया एवं कोटिशः शुभकामनाएं दी है।
