
राजनांदगांव 16 मार्च। भारत की जनगणना 2026-27 के लिए मकान सूचीकरण कार्य शासन के निर्देशानुसार अपै्रल से सितम्बर 2026 के मध्य निर्धारित 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा मकान सूचीकरण कार्य संपादित करने 1 मई से 30 मई 2026 तक निर्धारित किया गया है। जनगणना संबंधी दिशा निर्देश के परिपालन तथा प्रारंभिक तैयारी व मकान सूचीकरण का कार्य निगम सीमाक्षेत्र में किया जा रहा है। मकान नम्बरिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आज बैठक लेकर वार्डवार समीक्षाकर नम्बरिंग कार्य की प्र्रगति की जानकारी ली।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में कहा कि भवन नम्बरिंग के आधार पर जनगणना ब्लाको का निर्धारण किया जायेगा। यह कार्य वार्ड के प्रभारी उप अभियंताओ के मार्गदर्शन में किया जाना है। उक्त कार्य तभी होगा जब मकान नम्बरिंग कार्य पूर्ण होगा। उन्होने कहा कि मकान नम्बरिंग के लिए 3-4 दिन का समय शेष है। नम्बरिंग कार्य पूर्ण करने कार्य …

में तेजी लावे और निर्धारित अवधी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्हांेने कहा कि जिनके सहयोगी कार्य नही कर रहे है, उन्हें चेतावनी दे, अन्यथा कार्यवाही की जावेगी।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा कहा कि मकान, भवन नम्बरिंग कार्य गंभीरता से करना है, जिसमें कोई भी भवन, मकान न छुुटे। रिक्त भवन, बंद भवन को भी सूचीबद्ध करना है। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड का एक नजरी नक्शा बनाकर रखे, एक बार में सही नक्शा नही बनेगा, नक्शा में रोड, गली का बराबर उल्लेख हो, इसके लिए अभी से कार्य करे, मकान/भवन के आधार पर एकानुपातिक नक्शा बनाना है। उसके आधार पर ब्लाक बनाया जायेगा।
प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम ने कहा कि नक्शा जितना अच्छा बनेगा, उतना अच्छा ब्लाक कटेगा। भवन,मकान,मंदिर आदि का चिन्ह बनाकर कार्य करे, जिससे नक्शा बनाने में सुविधा होगी। बैठक में राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी,प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित अभियंतागण एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
