वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नवीन अजाक पुलिस थाना का किया गया उद्घाटन….

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी 19 मार्च । नवीन अजाक पुलिस थाना स्थापित करने छत्तीसगढ़ शासन से जारी अधिसूचना एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 19.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह जिला मोहला मानपुर अं चौकी के द्वारा थाना मोहला परिसर में नवनिर्मित नवीन अजाक पुलिस थाना भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं रोजनामचा में नवीन अजाक पुलिस थाना प्रारम्भ किये जाने की सुचना दर्ज कर विधिवत थाना संचालन का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक नोहर लाल मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स ताजेश्वर दिवान, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी थाना मोहला निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक ईश्वर ध्रुव, प्रभारी नियंत्रण कक्ष उप निरीक्षक शंभू लाल सिन्हा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा थाना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही के लिए नवीन अजाक पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में जिले से सभी थाना एवं चौकी अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सम्मलित होंगे।