डेडलाइन से पहले माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद….

एक AK-47, एक INSAS रायफल मैगजीन सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद….

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 30 मार्च। जिला पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियो के पूरे ईको सिस्टम को ध्वस्त करने के लिए पुलिस से लूटे हथियारों की जप्ती के प्रयास जारी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक और सफलता मिली है।

30 मार्च को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स जिला कांकेर थाना कोडेकुरसे सीमा क्षेत्र गाँव कोवाचीटोला एवं थाना मदनवाड़ा के कलवर जंगल मे नक्सलियों द्वारा छुपाए गए डंप की सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी ।

तकरीबन 4-5 घंटों की सघन सर्चिंग के बाद टेकरी पर स्थित नाला किनारे कटे हुए पेड़ के नीचे काले पालिथीन मे लपेटी हुई एक बड़ी बंडल मिली । जिसे सावधानी पूर्वक हटाकर चेक करने पर काले पालिथीन मे लपेटी हुई दो आटोमेटिक हथियार मैगजीन के साथ बरामद की गई ।

जिला पुलिस एवं आईटीबीपी फोर्स के द्वारा विशेष प्रयास से दोनों आटोमेटिक हथियार भरी हुई मैगजीन के साथ बरामद कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

बरामद हथियारों का विवरण –

1. आटोमेटिक रायफल AK-47 मय मैगजीन 26 राउंड

2. आटोमेटिक रायफल INSAS मय मैगजीन 20 राउंड