नंदई एवं टाकापारा में हुई अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव 6 अगस्त। नगर निगम द्वारा यातायात में बाधित तथा बारिश का पानी निकासी में अवरोध अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कल नंदई कोठारपारा रोड में अतिक्रणम की तैयारी को आयुक्त जी.आर. मरकाम की उपस्थिति में जे.सी.बी. से तोड़ा गया। वही आज टाकापारा से रोड में रखे ठेले हटाए गये।

बारिश में साफ सफाई की दृष्टिकोण से एवं समुचित पानी निकासी के लिए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता वार्डो में निरीक्षण कर निकासी में आये बाधा और आवागमन प्रभावित होने की दृष्टिकोण से अतिक्रमण हटाव अभियान चला रही है। वही मलमा मंडप के तहत रोड में व नाली जाम कर रखे बिल्डिंग मटेरियल एवं मलमा भी हटाने के साथ साथ गंदगी फैलाने पर जुर्माना की कार्यवाही कर रही है। इसी परिपे्रक्ष्य में आज निगम आयुक्त मरकाम के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाव टीम ने पुराना बस स्टैण्ड रोड से टाकापारा रोड में सड़क एवं नाली के पास रखे 6 ठेला हटाये गये। वही कल नंदई कोठार पारा रोड में सड़क पर अतिक्रमण कर बीम डाला जा रहा था, जिसकी शिकायत पर आयुक्त की उपस्थिति में जे.सी.बी. से तोडा गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।

आयुक्त श्री मरकाम ने शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने सहयोग करने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चैक चैराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार अतिक्रमण करने से पानी निकासी प्रभावित होती है। साथ ही सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।