
हाईवे रोड के दोनो किनारे के आवासीय व व्यवसायिक तथा शासकीय कार्यालयो में सोलर पैनल लगाने सर्वे के दिये निर्देश…..
राजनांदगांव 24 सितम्बर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने आज अपने कक्ष में विद्युत, निगम के अधिकारी एवं वेंडर्स की बैठक ली। बैठक में निकाय क्षेत्र में हाईव रोड के दोनो किनारे के आवासीय व व्यवसायिक तथा शासकीय कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने सर्वे कर कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक मे आयुक्त मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रमुख उद्देश्य अपने घर मे ही उर्जा उत्पादन कर बिजली बिल से मुक्ति पाना एवं उर्जा संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि योजना का शहर सीमा में नागरिको को अधिक से अधिक लाभ देना है। कलेक्टर महोदय का निर्देश है कि शहरी क्षेत्र में बस्ती एवं कालोनी के अलावा हाईवे के किनारे दोनो ओर के घर तथा निजी एवं शासकीय संस्था में सोलर पैनल लगाना है, इस संबंध मे सर्वे किया जाना है। उन्होंने कहा कि विद्युत मण्डल एवं निगम के अधिकारी तथा राजस्व प्रभारी संयुक्त टीम बनाकर सर्वे करना सुनिश्चित करेंगे। नेशनल हाईवे के दोनो ओर 100 मीटर के दायरे में स्थित निजी आवास, व्यवसायिक संस्था तथा शासकीय कार्यालयों का सर्वेकर सोलर पैनल लगाने हेतु हितग्राहियो का आॅनलाईन आवेदन एन्ट्री कराना है। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र के घर के लोगो तथा व्यवसायियो को उसके लाभ के बारे मे जानकारी देकर सोलर पैनल लगाने प्रेरित करना है। साथ ही शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सोलर पैनल लगाने प्रक्रिया की जानी है।
बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम एवं विद्युत मण्डल के सहायक व उप अभियंता के अलावा राजस्व प्रभारी एवं वेंडर्स उपस्थित थे।
