झांकी उत्सव को भव्य बनाने मैदान में उतरे महापौर मधुसूदन यादव, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई त्वरित पहल की शहरवासियों ने की सराहना….

​राजनांदगांव 29/9/26- संस्कारधानी की ऐतिहासिक झांकी को लेकर महापौर मधुसूदन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता की शहरभर में प्रशंसा हो रही है। झांकियों के सुगम भ्रमण के लिए उन्होंने स्वयं संज्ञान लेते हुए पूरे मार्ग में पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य तेजी से पूरा करवाया, जिससे समितियों और कलाकारों को बड़ी राहत मिली है।

​दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए महापौर की विशेष निगरानी में पूरे झांकी मार्ग पर सफाई और शुद्ध पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जमीनी स्तर पर उतरकर हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखने की महापौर की इस कार्यशैली को नागरिक और झांकी समितियां खूब सराह रही हैं।