
राजनंदगांव 28.09.2026 राजनांदगांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही हैं इसी के तहत अशांति फैलाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले मे शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत् चौकी क्षेत्र मे असामजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही तहत 28.09.2026 को वाद विवाद कर शांति भंग करने वाले बदमाशो के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश की गई। आरोपीगणो की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार हैः-
1. राकेश मेश्राम पिता स्व. भिमराव मेश्राम उम्र 30 साल साकिन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 01 बिडी कालोनी पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
2. अविनाश दास मानिकपुरी पिता आरती दास मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी दीवानटोला वार्ड नं. 02 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.।
03. धनुष साहू उर्फ गोलू पिता स्व. भानू साहू उम्र 19 साल निवासी रमन बाजार बडे तालाब के उपर वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. ।
4. हर्ष सेवता पिता स्व. हरि सेवता उम्र 24 साल निवासी बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 01 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उनि. सत्तुलाल कंवर, प्रशिक्षु उनि. दुर्गेश कुमार धुरंधर, प्र.आर. अरविंद साहू, आर. आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, टिकाराम धु्रव, नेमसिंह साहू, तामेश्वर भुआर्य, खेमलाल पंचारी, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
