
(अंग्रेजी, हिन्दी संस्कृत, मैथ्स, आर्ट, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आई टी, स्पोर्ट्स व कामर्स सहित सभी विषयों की प्रदर्शनी का भी रचनात्मक आयोजन हुआ)
राजनांदगाँव 23 सितंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल में स्किल फेस्ट सृजन 2.0 का भव्य आयोजन राजनांदगाँव जिले के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी सहित अंग्रेजी, हिन्दी-संस्कृत, आर्ट, सामाजिक विज्ञान, मैथ्स, आई टी, स्पोर्ट्स व कामर्स सहित सभी विषयों की प्रदर्शनी का भी रचनात्मक आयोजन हुआ। सभी वर्ग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा के साथ विविध क्षेत्रों के कौशल बोध के जरिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किए। इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण राडार सिस्टम, ऑटोमैटिक नाइट लाइट कंट्रोल, प्रिडिक्शन ऑफ डिजिज, सेल्फ चार्जिंग इलेक्ट्रिकल वेहिकल, अवरोध रोधक रोबोट, द फिनिक्स फिल्ड, ब्लैक होल, स्मार्ट विजन, कलर शैडो सहित अत्याधुनिक तकनीकी को प्रदर्शित करते हुए कई मॉडल्स रहे। इसी तरह वाणिज्य तथा सामाजिक विज्ञान विभाग के माॅडल मार्केटिंग अनलॉक्ड, ऑटो एलर्ट, एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज, अंग्रेजी और हिंदी विभाग द्वारा व्याकरण से संबंधित माॅडल, आर्ट विभाग द्वारा विविध कलाकृतियों से संबंधित माॅडल तथा स्पोर्ट्स विभाग विविध खेलों की ज्ञानवर्धक जानकारी देने वाले माॅडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि युगांतर ने विद्यार्थियों को हमेशा रचनात्मक और व्यावहारिक शिक्षा देना का प्रयास किया है। इस दिशा में इस तरह के रचनात्मक स्किल फेस्ट के आयोजन के जरिए विद्यालय को बड़ी सफलता भी मिली है। यहाँ के विद्यार्थी विज्ञान सहित सभी विषयों में पारंगत हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थी को सदैव अध्ययनशील बने रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटड़िया सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
