31 अक्टूबर तक मतदान केन्द्रों में नाम जोडने व विलोपित करने विशेष अभियान…

मतदाता सूची में नाम जोडाने, संशोधित कराने एवं विलोपित कराने आवेदन करने महापौर ने नागरिको से की अपील…

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित करने 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों की जाॅच के अलावा नागरिको के नाम जोडने, नाम विलोपित करने तथा संशोधन करने का कार्य नियमानुसार मतदान केन्द्रों में की जा रही है। मतदाता सूची में नाम जोडाने, संशोधित कराने एवं विलोपित कराने महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिको से अपील की है।

महापौर श्री यादव ने अपील करते हुए कहा है कि 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान के दौरान मतदान केन्द्रों में प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बुथ लेबल अधिकारी उपस्थित रहेगे। जहाॅ नागरिक मतदाता सूची में नाम जोडवाने, संशोधित कराने एवं नाम विलोपित कराने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही वे युवक युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे अपना नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि वे विभिन्न चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने नागरिको से कहा है कि मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यो का नाम की जाॅच अवश्य करे, मतदाता सूची में नाम दर्ज नही होने या नाम पता व अन्य विवरणो में त्रुटि होने पर प्रक्रिया अनुसार आवेदन प्रस्तुत करे।

महापौर श्री यादव ने नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सहभागिता निभाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करे। इसी प्रकार उन्होंने पार्षदों से भी अपील की है कि अपने अपने वार्ड के पात्र मतदाताओं का नाम जोडने विलोपित करने तथा संशोधन करने का कार्य निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर ले।