
राजनांदगांव 11 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न माननीय अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। राजनांदगांव में निर्माणाधीन अटल परिसर का आज महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने जायजा लेकर निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किए। वही महापौर श्री यादव ने वूमेन-फाॅर-ट्री के थीम पर शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए स्थल का तथा पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी की स्मृति में गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया।
अटल परिसर निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव एवं कलेक्टर डाॅ. भूरे ने निर्माण की प्रगति की जानकारी लिए। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि, अटल परिसर में बाउण्ड्रीवाल, प्रवेश द्वार, फ्लोर एवं पेडेस्टल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य अंतिम चरण में है। महौपार श्री यादव ने कहा कि, शासन की महत्वपूर्ण योजना अटल परिसर के तहत पूरे प्रदेश में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, शासन के मंशानुरूप परिसर का निर्माण किया जाए, अतिशीघ्र अटल परिसर का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. भूरे ने कहा कि, रेलिंग, पत्थर लगाने, तथा लाईटिंग का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे शासन मापदण्ड के अनुरूप अटल परिसर का निर्माण हो सकें।
निरीक्षण की कड़ी में महापौर श्री यादव ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वूमेन-फाॅर-ट्री के तहत वृक्षारोपण के लिए स्थल का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने पूर्व मंत्री स्व. लीलाराम भोजवानी की स्मृति में चैखडिया पारा गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण हेतु स्थल का जायजा लेकर गेट निर्माण करने प्रक्रिया करने कहा। उन्होने कहा कि, 16 अगस्त को भोजवानी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गेट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाना है। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखिजा, पार्षद श्रीमती रेखा अभय पारख, रवि सिन्हा व सतीश साहू, पूर्व पार्षद गुरूमुख सिंह वाधवा सहित कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उपअभियंता अशोक देवांगन तथा निगम का अमला उपस्थित थे।
