
राजनांदगांव, 03 नवंबर 2026। जिले में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी जितेन्द्र यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नेत राम नवरतन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) संदीप ताम्रकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि HPV वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका एवं समर्पण सराहनीय है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले स्वास्थ्यकर्मी निम्नानुसार हैं—
अनिल बोरकर – सेक्टर असरा
हर्ष मेश्राम – सेक्टर टप्पा
हरि कुमार बंजारे – सेक्टर तुमड़ीबोड़
योगलाल रामटेके – अर्बन डोंगरगांव
एल.के. पाल – अर्बन डोंगरगांव
कांशीराम सिन्हा – बी. चरभाठा
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा सभी सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। CMHO डॉ. नेत राम नवरत्न एवं DPM संदीप ताम्रकार ने भी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की दिशा में कार्यरत समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है
