नशे की आदत स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डलती है, युवाओं को किया जागरूक….

राजनांदगांव 03/11/26। डोंगरगढ़ के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा (माय नशामुक्त भारत)’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजनांदगांव के चिकित्सक प्रकाश खूंटे ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण ने सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, दिग्विजय कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डागेश्वर वर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप जाम्बूलकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कौशल वर्मा और दवा प्रतिनिधि राहुल बलदेव मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।